अयोध्या राम मंदिर: 11 फरवरी तक वीआईपी पास फुल, सुबह पांच से रात 11 तक खुल रहा है मंदिर; बदला आरती का समय
Ayodhya Ram Temple: महाकुंभ की वजह से भक्तों की भारी भीड़ अयोध्या पहुंच रही है। इसको देखते हुए 11 फरवरी तक के सभी वीआईपी पास फुल हो गए हैं। 12 फरवरी को पास की व्यवस्था नहीं होगी।