उत्तराखंड बजट सत्र: अभिभाषण के दौरान कांग्रेस विधायक व संसदीय कार्यमंत्री में तकरार, प्रीतम ने किया बीच-बचाव
राज्यपाल का अभिभाषण और विपक्ष के विधायकों का वेल में प्रदर्शन चल रहा था कि अचानक द्वाराहाट से कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट और संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के बीच शुरू हुई तकरार ने सबका ध्यान खींच लिया।