कुमाऊं में महिलाओं को नहीं दी जा रही थानेदारी: छह जिलों में 74 थाना-कोतवाली और 94 चौकियां; सिर्फ 3 में महिला
कुमाऊं मंडल के छह जिलों में 90 से अधिक महिला सब इंस्पेक्टर और 351 पुरुष सब इंस्पेक्टर हैं। लेकिन 98 फीसदी थानों में पुरुष थानेदार ही कमान संभाल रहे हैं। हद तो यह है कि चौकी इंचार्ज तक महिलाओं को नहीं बनाया गया है।

