खुलासा: विदेश भागने की फिराक में थे लॉरेंस गैंग के 40 गुर्गे, फर्जी पासपोर्ट का नेटवर्क ऑपरेट करता था राहुल
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने खुलासा किया है कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ में फैले लॉरेंस गैंग के करीब 40 गैंगस्टर विदेश भागने की फिराक में थे। ये सभी लॉरेंस के करीबी उत्तराखंड निवासी राहुल सरकार के संपर्क में थे।

