जम्मू कश्मीर: आतंकवाद से जुड़े तीन सरकारी कर्मचारियों को एलजी ने किया बर्खास्त; आतंकी साजिशों का हुआ पर्दाफाश
जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवादी संगठनों से संबंध रखने के आरोप में तीन सरकारी कर्मचारियों को बर्खास्त किया, जिनमें पुलिस कांस्टेबल, शिक्षक और वन विभाग कर्मचारी शामिल हैं।

