जम्मू-कश्मीर: वैष्णो देवी मंदिर के भवन में सुरक्षा में सेंध, पिस्टल लेकर पहुंची महिला को पुलिस ने पकड़ा
श्री माता वैष्णो देवी मंदिर के भवन में सुरक्षा जांच को तोड़ते हुए एक महिला पिस्टल लेकर पहुंच गई। घटना 14-15 मार्च 2025 की रात की है। महिला की पहचान ज्योति गुप्ता के रूप में हुई है, जो दिल्ली पुलिस में कार्यरत है।