

तस्वीरों में आपदा के निशान: गौला अपने साथ बहा ले गई 15 करोड़ के कार्य, रेलवे और लोनिवि समेत NHAI को हुआ नुकसान
गौला नदी के तेज बहाव के कारण रेलवे, एनएचएआई, खेल विभाग और लोक निर्माण विभाग को 15 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। अब इस नुकसान की भरपाई समेत स्थायी सुरक्षा कार्य करने में 63 करोड़ से अधिक रुपये खर्च होंगे।

