

दिवाली के बाद दिसंबर की ठंडी रातों में 3 हफ्ते होगी ‘तारों की बारिश’, आसमान में ऐसे देख सकेंगे खूबसूरत नजारा
वरिष्ठ खगोल वैज्ञानिक डॉ. वीरेंद्र यादव ने बताया उल्कापातों की अवधि कुछ घंटों से लेकर हफ्तों तक भी होती है। दिसंबर में होने वाला उल्कापात लगातार तीन सप्ताह तक चलता है। आसमान में तारों की बारिश का यह नजारा पूरी दुनिया में देखा जा सकता है।

