फतेहपुर तिहरा हत्याकांड: ‘मामा को माफ कर दो…’, कातिल की भांजी ने हाथ जोड़कर कही ये बात; प्रधान के सामने रोई
फतेहपुर में पुलिस के भारी दल बल के बीच पीड़ित परिवार के घर फरार हत्यारोपी की भांजी बिलखते हुए पहुंच गई। वह दिवंगत पप्पू सिंह की प्रधान मां रामदुलारी और अन्य परिजनों के सामने हाथ जोड़कर खड़ी हो गई।

