
बाइक हटाने को लेकर रोडवेज बस अड्डे पर भिड़े दो पक्ष हल्द्वानी,वरिष्ठ संवाददाता। मंगलवार देर रात हल्द्वानी रोडवेज बस अड्डे के पास बवाल हो गया। कार और बाइक सवारों में लात घूसे चल गए। बीच बचाव को पहुंची महिला से भी काफी अभद्रता की गई। रोडवेज की सवारी भी गाड़ी से उतर गई। यह घटना कोतवाली पुलिस की चौखट से करीब 150 मीटर दूरी पर हुई। पुलिस यहां भी समय से नहीं पहुंची। प्रत्यशदर्शियों के मुताबिक लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला किसी तरह शांत हुआ। करीब 20 मिनट बाद तब पुलिस मौके पर पहुंची। इस घटना का सोशल मीडिया में वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है।
हल्द्वानी। मंगलवार देर रात हल्द्वानी रोडवेज बस अड्डे पर कार और बाइक सवार युवकों…