

बेस अस्पताल में डॉक्टर व स्टाफ से अभद्रता, केस दर्ज
हल्द्वानी के बेस अस्पताल में नशे में धुत युवक ने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर और स्टाफ से अभद्रता की। आरोपी ने सरकारी कार्य में बाधा डाली और सामान की तोड़फोड़ की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

