यूपी से खूंखार आतंकी गिरफ्तार: बब्बर खालसा के दहशतगर्द से मिला तबाही का सामान; पाकिस्तान से है सीधा कनेक्शन
उत्तर प्रदेश एसटीएफ और पंजाब पुलिस को संयुक्त अभियान में बड़ी कामयाबी मिली है। गुरुवार तड़के यूपी के कौशांबी जिले से बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के एक सक्रिय आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया है।

