राजस्थान में बरस रही आग: गंगानगर में तापमान 50 डिग्री के करीब; अब प्री-मानसून की गतिविधियों से राहत की उम्मीद
राजस्थान में भीषण गर्मी ने सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। गंगानगर में अधिकतम तापमान लगभग 50 डिग्री को छू गया। वहीं बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, फलौदी, बीकानेर और चूरू में अधिकतम तापमान 46 डिग्री से अधिक रहा।

