संभल CO चाैधरी बोले: मुस्लिमों का होली के रंग से धर्म भ्रष्ट होता है तो वह घर से न निकलें, दिल बड़ा होना चाहिए
संभल के सीओ अनुज चौधरी ने कहा कि जुमा वर्ष में 52 और होली एक बार आती है। यदि मुस्लिम समुदाय का होली के रंग से धर्म भ्रष्ट होता है तो वह उस दिन घर से न निकलें। अगर कोई रंग डाल दे तो बुरा न मानें।

