Haldani: 28 दुकानदारों के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई, बुलडोजर ने तोड़े सर्विस सेंटर के छज्जे; दी चेतावनी
बरेली रोड पर गांधी स्कूल के पास दोपहिया वाहनों के सर्विस सेंटर हैं। सड़क पर दोपहिया वाहनों को रिपेयरिंग कर रहे दुकानदारों के खिलाफ स्थानीय प्रशासन और नगर निगम ने कार्रवाई की। निगम की टीम ने बुलडोजर की मदद से दुकान के आगे बढ़ाए छज्जों को भी तोड़ दिया।