Uttarakhand News: हल्द्वानी में भू-कानून की मांग को लेकर यूकेडी ने निकाली तांडव रैली, कमिश्नर को दिया ज्ञापन
हल्द्वानी में मूल निवास और भू-कानून समेत अपनी कई मांगों को लेकर शनिवार को उत्तराखंड क्रांति दल ने तांडव रैली निकाली। रैली कुसुमखेड़ा चौराहे से कुमाऊं कमिश्नर कैंप कार्यालय तक पहुंची। इसके बाद यूकेडी के नेताओं ने कुमाऊं कमिश्नर को ज्ञापन दिया।