तस्वीरों में देखिए हकीकत: हल्द्वानी में लगे कचरे के ढेर से लोग परेशान, निगम शहर को साफ रखने का करता है दावा
नगर निगम की सफाई के दावे हल्द्वानी शहर की खाली प्लॉट और सड़क किनारे लगे कूड़े के ढेर के नीचे दब गए हैं। खाली प्लॉटों पर कूड़ा डाला जा रहा है। राष्ट्रीय खेलों के मद्देनजर गौला बाईपास की सफाई का दावा किया जा रहा है, लेकिन वहां गंदगी के ढेर जमा हैं।

