Nikay Chunav: नगर की सरकार बनाने में माननीयों के राजनीतिक कौशल की परीक्षा, इन छह विधायकों की प्रतिष्ठा दांव पर
Uttarakhand Nikay Chunav: नैनीताल जिले के सात नगर निकायों का चुनाव प्रचार मंगलवार शाम थम गया है। अब 23 जनवरी को मतदान है। मेयर और चेयरमैन प्रत्याशियों को जिताने के लिए कांग्रेस का एक और भाजपा के पांच विधायक पसीना बहा रहे हैं।