Haldwani: दंपती गया महाकुंभ…बंद मकान से साढ़े चार लाख का माल ले उड़े चोर, गृह स्वामी ने कहा- कोई करीबी ही है
हल्द्वानी से सटे जीतपुर नेगी इलाके की श्री बालाजी धाम सोसाइटी कॉलोनी के बुजुर्ग दंपती के मकान को चोरों ने खंगाल डाला। वे सवा दो लाख रुपये नकद और करीब ढाई लाख के जेवर बटोर ले गए। पति-पत्नी मौनी अमावस्या के मौके पर महाकुंभ गए थे।

