National Games: हरित पहल, 2.77 हेक्टेयर में बनेगा खेल वन, पदक विजेताओं के नाम पर लगेंगे 1600 रुद्राक्ष के पौधे
उत्तराखंड में पहली बार आयोजित हो रहे राष्ट्रीय खेलों से ग्रीन गेम्स का संदेश देने का तैयारी है। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के समीप वन विभाग की 2.77 हेक्टेयर जमीन को खेल वन के रूप में तैयार किया जाएगा।