Uttarakhand Bjp: मार्च के पहले हफ्ते में मिल सकता है भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष, भट्ट के रिपीट होने की चर्चा
उत्तराखंड भाजपा को नया अध्यक्ष मार्च महीने के पहले हफ्ते में मिल सकता है। निकाय चुनाव की वजह से स्थगित हुई सांगठनिक चुनाव प्रक्रिया पार्टी ने फिर से शुरू कर दी है। पार्टी रायशुमारी के बाद सर्वसम्मति से मंडल और जिलाध्यक्ष तय करेगी।