Chhattisgarh : बिलासपुर में जहरीली शराब पीने से सात की मौत और चार की हालत गंभीर, सरपंच का दावा- 9 की गई जान
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पिछले चार दिन में जहरीली शराब पीने से सात लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य की हालत गंभीर है। उनका सिम्स अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना कोनी के लोफंदी में हुई। मरने वालों में गांव के सरपंच का भाई भी शामिल है।