Uttarakhand: हास्य कलाकार घन्ना भाई का स्वास्थ्य बिगड़ा, चार दिनों से वेंटिलेटर पर चल रहा उपचार
प्रसिद्ध हास्य कलाकार घनानंद उर्फ घन्ना भाई की तबीयत बिगड़ गई है। गंभीर हालत में उन्हें देहरादून स्थित श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वह पिछले चार दिनों से वेंटिलेटर पर हैं।