Ranji Trophy: रहाणे ने अपने 200वें प्रथम श्रेणी मैच में जड़ा शतक, मुंबई ने हरियाणा को दिया 354 रनों का लक्ष्य
रहाणे का यह 200वां प्रथम श्रेणी मैच है और उन्होंने इस विशेष मैच में दमदार पारी खेली। रहाणे की पारी की मदद से ही गत चैंपियन मुंबई बड़ी बढ़त लेने में सफल रहा। रहाणे को अनुज ठकराल ने अपना शिकार बनाया।