IND vs ENG: कोच गौतम गंभीर की शैली से खुश नहीं हैं जहीर खान, बोले – टीम के खिलाड़ियों में बढ़ रही असुरक्षा
भारतीय टीम के बल्लेबाजी संयोजन को लेकर उलझनें चल रही हैं। केएल राहुल का नंबर छह पर उतरना और ऋषभ पंत का अब तक नहीं आजमाया जाना समीकरणों को उलझा रहा है। राहुल को दोनों मैचों में अक्षर पटेल के बाद बल्लेबाजी करने के लिए भेजा गया है।