UP: कुशीनगर में बड़ा हादसा… सड़क पर खड़े ट्रक में घुसा ऑटो, चालक समेत चार की मौत; कई घायल
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।