Haridwar News: जेल में बंद पूर्व विधायक चैंपियन की देर रात बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में कराया भर्ती
बीती 27 जनवरी से रोशनाबाद जेल में बंद पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की रविवार की रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें जिला कारागार से जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों की एक टीम उनका उपचार कर रही है।