Delhi New CM : कौन होगा दिल्ली का नया मुख्यमंत्री, आज हो जाएगा फैसला; इन नौ में से लग सकती है किसी एक की लॉटरी
मुख्यमंत्री पद के लिए तो कई विधायक दौड़ में हैं, लेकिन आखिरी फैसला बुधवार को विधायक दल की बैठक में लिया जाएगा। इसके बाद उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात कर भाजपा दिल्ली में सरकार बनाने का प्रस्ताव पेश करेगी।