Chardham Yatra: महाशिवरात्रि पर तय होगी केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि, विशेष अनुष्ठान की तैयारियां शुरू
26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व पर पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में श्रीकेदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि व समय पंचांग गणना से तय किया जाएगा। इस मौके पर विशेष पूजा-अर्चना के साथ ही भक्तों को फलाहार भी वितरित होगा।