Rajasthan Assembly: विधानसभा के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हंगामा, भीतर विधायकों और मार्शल के बीच भिड़ंत
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर विवादित टिप्पणी और 6 विधायकों के निलंबन के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजधानी में विधानसभा घेराव करने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी झड़प हुई।