Champions Trophy: ‘कोहली से बेहतर वनडे खिलाड़ी नहीं देखा’, रिकी पोंटिंग ने विराट की तारीफ में पढ़े कसीदे
कोहली पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान सबसे तेजी से वनडे में 14000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे। उन्होंने इस मामले में सचिन को पीछे छोड़ दिया था। कोहली दुनिया के तीसरे बल्लेबाज हैं जिन्होंने इस प्रारूप में 14000 रनों का आंकड़ा छूआ है।