Kerala Mass Murder: ‘प्रेमिका अकेली नहीं रह पाएगी, इसलिए उसे भी मार डाला’, केरल सामूहिक हत्याकांड में खुलासा
आरोपी अफान ने 24 फरवरी को तिरुवनंतपुरम के उपनगर वेंजारामूडू में और उसके आसपास के तीन घरों में अपनी दादी, चाचा और चाची, 13 साल के भाई और प्रेमिका की हत्या कर दी थी। उसने अपनी मां को भी मारने की कोशिश की, लेकिन वह बच गई।