Bihar : लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने सीएम नीतीश कुमार पर किया बड़ा हमला; आरोपों की झड़ी लगाई
विधानसभा में जब से सीएम नीतीश कुमार ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को ‘बच्चा’ कहा है तब से बिहार में सियासत गरमा गई है। विपक्ष लगातार नीतीश सरकार पर हमलावर है। अब राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सीएम की तीखी आलोचना की है।

