Chitrakoot Road Accident: डंपर ने पिकअप को मारी टक्कर, चार महिलाओं की मौत…एक दर्जन से अधिक घायल, छह गंभीर
चित्रकूट जिले में मजदूर सवार पिकअप गाड़ी को डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप सवार चार महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए, जिनमें छह की हालत गंभीर है।