ओडिशा विधानसभा में हंगामा: बीजद-कांग्रेस विधायक ने पोडियम पर चढ़ने की कोशिश की, माइक तोड़ने का भी किया प्रयास
बीजद विधायक अधिराज पानीग्रही और वरिष्ठ कांग्रेस विधायक ताराप्रसाद बहिनीपति ने स्पीकर के पोडियम पर चढ़ने की कोशिश की और वहां माइक्रोफोन तोड़ने की कोशिश की। इस वजह से विधानसभा अध्यक्ष को दोपहर तक कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।