Katrina Kaif: अपनी बेस्ट फ्रेंड की शादी में परफेक्ट ब्राइड्समेड बनीं कैटरीना कैफ, शेयर कीं तस्वीरें, लिखा नोट
बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने अपनी सबसे अच्छी दोस्त करिश्मा कोहली की शादी में दुल्हन की ब्राइड्समेड की भूमिका निभाई। यह शादी 7 मार्च, 2025 को हुई। कैटरीना ने इस मौके पर इंस्टाग्राम पर खास तस्वीरों के साथ दिल छू लेने वाला एक नोट भी लिखा।

