Uttarakhand: जीएसटी टीम ने पांच निर्माण कंपनियों के ठिकानों पर मारा छापा, छह करोड़ की चोरी पकड़ी
राज्य कर विभाग की केंद्रीय अन्वेषण इकाई (सीआईयू) की टीम ने जीएसटी चोरी के मामले में पांच निर्माण कंपनियों पर छापा मारा। इस कार्रवाई में विभाग ने छह करोड़ की जीएसटी चोरी का खुलासा किया।