UP : संभल के कार्तिकेय महादेव मंदिर में 46 साल बाद उड़ा गुलाल, आज धूमधाम से मनाई जाएगी होली
संभल के खग्गू सराय में स्थित कार्तिकेय मंदिर पर 46 वर्ष बाद होली का पर्व मनाया जाएगा। गुरुवार की शाम हिंदू संगठनों के लोग मंदिर पर पहुंचे और उत्साह के साथ गुलाल उड़ाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

