रोमांचक: अंग्रेजी-हिंदी के अलावा अब संस्कृत में कमेंट्री, क्रिकेट से जुड़े 150 से ज्यादा नए शब्द किए गए तैयार
संस्कृत भाषा में क्रिकेट कमेंट्री का नया अध्याय शुरू हो गया है। श्री रघुनाथ कीर्ति संस्कृत विश्वविद्यालय, देवप्रयाग में आयोजित विश्वविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में इन दिनों संस्कृत भाषा में कमेंट्री की जा रही है।

