BCCI: विराट के बाद कपिल देव ने रखी विदेश दौरे पर परिवार के साथ जाने के नियम पर राय, कहा- संतुलित रवैया अपनाएं
कपिल देव का मानना है कि इस मामले में संतुलित रवैया अपनाया जाना चाहिए। उनसे पहले विराट कोहली ने भी इस मुद्दे पर बात की थी। उन्होंने कहा था कि जब खिलाड़ी दौरे के दौरान खराब दौर से गुजर रहा होता है तो उस वक्त परिवार के सदस्य की भूमिका अहम हो जाती है।