Roorkee: कार को साइड नहीं देने पर दो युवकों ने ट्रक चालक को केबिन में घुसकर पीटा, देखें वायरल वीडियो
कार को साइड न देने से नाराज कार सवार दो युवकों ने ट्रक को रोक लिया और चालक से गाली-गलौज की। विरोध करने पर दोनों ने ट्रक के केबिन में घुसकर चालक को बुरी तरह से पीटना शुरू कर दिया।