ईशान किशन ने दिखाया दम: BCCI की नाराजगी झेली, अनुबंध से भी बाहर हुए; पटना में अभ्यास कर वापसी को बनाया यादगार
2025 के लिए मेगा नीलामी में उन पर जमकर बोली लगी और सनराइजर्स हैदराबाद उन्हें 11.25 करोड़ रुपये में खरीदने में कामयाब रही। इसने उनके करियर को एक नई दिशा दी और अब उन्होंने साबित कर दिया है कि क्यों वह भारतीय क्रिकेट के स्टार में से एक हैं।