Uttarakhand Weather: गर्मी झेलने को हो जाएं तैयार…मार्च के अंत में चढ़ेगा पारा, अप्रैल के शुरू में होगी तपिश
प्रदेश में बीते कुछ सालों से जलवायु परिवर्तन और बदले पैटर्न के चलते मौसम में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बार भी उत्तराखंड में मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्मी परेशान कर सकती है।