Team India: अक्तूबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगा भारत, वनडे और टी20 में द. अफ्रीका से होगा सामना
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025 के लिए सीनियर पुरुष टीम के घरेलू सत्र के कार्यक्रम की घोषणा कर दी। बुधवार को बोर्ड की तरफ से जारी की गई विज्ञप्ति में बताया गया कि वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका की टीमें इस साल भारत दौरे पर आएंगी।