‘शक्ति’ को सलाम: जब परिवार ने नौकरी से रोका तो समाज को आगे बढ़ाया…प्रेरणा देगी देहरादून की रेणु की कहानी
अच्छी परवरिश के साथ बेहतर शिक्षा मिली, लेकिन समाज की रूढ़िवादी सोच के कारण नौकरी करने की अनुमति नहीं मिली। जीवन में कुछ करने का जुनून था, जिससे महिलाओं के उत्थान का प्रयास किया और यही दून निवासी रेणु की पहचान बन गया।