Pahalgam Attack: श्रीनगर में 21 आतंकी मददगारों के घरों पर छापे, दस्तावेज और डिजिटल डिवाइसें जब्त
पहलगाम में आतंकी हमले के बाद आतंकियों के साथ ही इनके मददगारों पर भी कार्रवाई तेज कर दी गई है। इसी के तहत जम्मू-कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर जिले के डाउनटाउन इलाके में 21 आतंकी मददगारों के आवासों पर छापे मारे और तलाशी ली।

