Kanpur Fire Incident: ‘बच्चों को बचा लो…’, तीन धमाके और ऊंची-ऊंची लपटें देख दहल उठे लोग, इमारत में आई दरार
कानपुर के चमनगंज में जूते के कारखाने में लगी आग बहुत तेजी से फैल गई, जिसकी चपेट में बेसमेंट में रखे केमिकल के ड्रम आ गए। एक के बाद एक तीन धमाके हुए। इनसे पूरा क्षेत्र दहल गया।

