Ahilyabai Holkar Jayanti: प्रजा पर अत्याचार करने वाले बेटे को दी मौत की सजा, महिलाओं को दिया संपत्ति का अधिकार
अहिल्याबाई का जन्म 31 मई 1725 को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के जामखेड कस्बे के ग्राम चांडी में हुआ था। अब इस जिले को अहिल्यानगर कहा जाता है। उनके पिता मनकोजी राव शिंदे मराठा सेना में एक सैनिक थे।

