चिंताजनक: दिल्ली-NCR के युवाओं में बढ़ रही फेफड़ों की बीमारी, कारण हैं प्रदूषण, संक्रमण, धूम्रपान, वैपिंग
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण, वायरल सहित दूसरे संक्रमण व धूम्रपान के कारण युवाओं में फेफड़ों की बीमारी बढ़ रही है। दिल्ली के निजी लैब में हुई जांच के आंकड़े बताते हैं कि 20 से 30 साल के युवाओं में यह समस्या सबसे अधिक है।