Odisha: मवेशी तस्करी के संदेह में दो व्यक्तियों की बेरहमी से पिटाई; सिर मुंडवाया और घास खाने को मजबूर किया गया
पुलिस ने बताया कि पीड़ित सिंगीपुर के बाबुला नायक (54) और बुलू नायक (42) दो गायों और एक बछड़े को हरिउर से अपने गांव ले जा रहे थे, तभी खारीगुम्मा में स्वयंभू ‘गौरक्षकों’ के एक समूह ने उन्हें पकड़ लिया और उन दोनों पर मवेशियों की तस्करी का आरोप लगाया।

